शिक्षा और संस्कार मॉडर्न चिल्ड्रेन कांवेंट स्कूल की पहचान, बेहतर सुविधाओं के लिए करूंगा हर संभव सहयोग – संजीव बेदिया
• बच्चों ने प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम
• पूर्वीवर्ती छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
रामगढ़: माडर्न चिल्ड्रेन कांवेंट स्कूल सयाल का वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड परिवहन प्राधिकार समिति सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया उपस्थित थे। समारोह का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी पम्मी कुमार, सयाल उत्तरी पंचायत की मुखिया आशा देवी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड परिवहन प्राधिकार समिति सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि बच्चों की कला की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। कला को ना ही खरीदा जा सकता है और ना ही बेचा जा सकता है। विद्यालय के अंदर शिक्षक ही बच्चों के माता-पिता होते हैं। विद्यालय की छोटी-छोटी कमियों को हम मिलकर दूर करेंगे। उन्होंने घोषणा किया कि विद्यालय में ईट सोलिंग के कार्य का सारा खर्च वह देंगे। वहीं विद्यालय में कक्षा 8 के टॉपर को 5100, कक्षा 7 के बच्चे टॉपर को 2100 और बाकी कक्षाओं के टॉपर को 1100 रुपया दिया जाएगा। कोई बच्चा जो पढ़ने में तेज है और वह अपनी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं तो मैं वैसे बच्चों को भी पूरा सहयोग करूंगा।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने बांधा समां
वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें आयुष एंड ग्रुप के द्वारा स्कूल चले हम, अलका एंड ग्रुप के द्वारा स्वागत नृत्य, आरुषि एंड ग्रुप के द्वारा स्त्रियों का सम्मान, लाडली एंड ग्रुप के द्वारा छोटे बच्चों का नृत्य, प्रतिज्ञा कुमारी के द्वारा राष्ट्रीय गान, परी एंड ग्रुप के द्वारा छोटे बच्चों का नेतृत्व, ऋषभ कुमार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कविता, अंशिका एंड ग्रुप के द्वारा ओ हसीना, अभय एंड ग्रुप के द्वारा सोशल मीडिया नृत्य नाटिका, खुशी एवं गुंजन के द्वारा लघु नाटिका सास बहू, जीवन एवं अंशिका के द्वारा दादा पोती का नृत्य, वीणा एंड ग्रुप के द्वारा शास्त्रीय नृत्य, माल्या एंड ग्रुप के द्वारा महाभारत आधारित नृत्य, संजल और भूमि के द्वारा कॉमेडी, हर्ष एंड ग्रुप के द्वारा भगवान कहां है तू, कक्षा 8 की छात्राओं के द्वारा नृत्य, भूमि के द्वारा एकल नृत्य, साइमा एंड ग्रुप के द्वारा कव्वाली, जीवन के द्वारा एकल नृत्य, कक्षा 8 की छात्राओं के द्वारा पंजाबी डांस किया गया। वहीं मान्या व्यास ने नारी शक्ति पर कविता प्रस्तुत किया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोहते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उपस्थित लोगों ने बच्चों का काफी हौसला अफजाई किया।
पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों घनश्याम कुमार, रूपा कुमारी, रक़ीबा परवीन, स्निग्धा सिन्हा, श्रेयस सिन्हा, बबलू कुमार, विनीत कुमार, श्रुति कुमारी, आदित्य कुमार, रुद्राक्ष कुमार, खुशबू कुमारी, प्रिंस कुमार को अतिथियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मौके पर मुख्य रूप से सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, समाजसेवी पम्मी कुमार, सयाल उत्तरी पंचायत के मुखिया सत्येंद्र यादव, विश्वरंजन सिन्हा, संजय शर्मा, विद्यालय की संस्थापिका सुलेखा बनर्जी, निदेशक सुनील प्रसाद सिन्हा, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार राय, अनुराधा कुमारी, सफी आलम, सुरेंद्र प्रसाद, तरन्नुम परवीन साजिया परवीन, रूपा कुमारी, दीपा कुमारी, आरती कुमारी, पंकज कुमार, मनीष कुमार, सुमित्रा बक्शी, पूजा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।