रामगढ़: मॉडर्न चिल्ड्रेन कान्वेंट स्कूल सयाल में शुक्रवार को विद्यालय के वर्षगांठ पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला लगाया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपम मिंज विशिष्ट अतिथि महिला पर्यवेक्षिका अंशु कुमारी, बैंक ऑफ़ इंडिया सयाल की शाखा प्रबंधक रीना, सयाल उत्तरी पंचायत की मुखिया आशा देवी, सुलेखा बनर्जी, सयाल उत्तरी पंचायत के उपमुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य क्रांति कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर का किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत परी एंड ग्रुप के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने नृत्य-संगीत पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं वार्षिक बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने हुनर और कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला और शिल्प से संबंधित विभिन्न प्रकार मॉडल प्रस्तुत किए गए।जिसमें चंद्रयान-3, सोलर एक्ट लिप्स, ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम, ह्यूमन हार्ट, अलजेब्रा फॉर्मूला, वॉटर पॉल्यूशन, मून होलोग्राम, गैसेज इन्वेस्टमेंट, सोर्स ऑफ़ वाटर, लूनर एवं सोलर एटलिप्स, ट्रैफिक रूल्स, वाटर साइक्लोन, रिंग गेम, ग्रीन हाउस, स्मार्ट सिटी,सोलर सिस्टम, पार्ट्स ऑफ बॉडी, क्रिसमस ट्री, लेयर ऑफ़ एटमॉस्फेयर, हैंड क्राफ्ट, आई मॉडल एवं माइक्रोस्कोप जैसी मॉडलों को पेश कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं बाल मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों मोमोज, कोल्ड ड्रिंक, दही बड़ा, झाल मुरी, कचोरी, फ्रूट चार्ट, गुपचुप, ठुस्का, वडा पाव, गुलाब जामुन इत्यादि व्यंजनों से बच्चों ने लोगों को खासा आकर्षित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार राय, शफी आलम, अनुराधा कुमारी, सुनीता सिन्हा, तरन्नुम परवीन, सुरेंद्र प्रसाद, रूपा कुमारी, साजिया परवीन, दीपा कुमारी, पंकज कुमार, पूजा कुमारी, मुकुल वर्मा, निशु कुमारी, खुशबू कुमारी, जीवन, आयुष, अनिकेत, वीणा, खुशी, अलका, ओम, राहुल, हर्ष, रतन, प्रियांशु, काजल, शिवांश, सत्यम, आकाश, शुभम, प्रीतेश, प्रतीक, देव, माल्या, आलिशा, प्रतिज्ञा, संजना, रितिका, आकांक्षा, मीनाक्षी, रोशनी, खुशी, अनुष्का, परी, प्रियांशी, नंदिनी, आरुषि, रंगविजय, कृति मानकी,निशा, संघर्ष सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!