• वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
रामगढ़: दिव्यांगजनों के लिए समर्पित संस्था ‘सक्षम’ की जिला स्तरीय योजना बैठक सोमवार सीसीएल कॉलोनी घुटुवा स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें में मुख्य रूप से सक्षम के राष्ट्रीय सह सचिव चंद्रभूषण पाठक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हेमंती देवी औल संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।
बैठक के दौरान आगामी एक वर्ष में होनेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर इसकी जानकारी केंद्रीय टीम को दी गई। इस दौरान चंद्रभूषण पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सक्षम संस्था दिव्यांगजनों के लिए समर्पित भाव से कार्य करती है। समाज के लोगों को भी दिव्यांगजनों के हित में सहयोगात्मक सोच रखनी चाहिए। वहीं उन्होंने रामगढ़ जिले में सूरदास जयंती मनाने सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सतपाल वोहरा, उपाध्यक्ष मल्लिका देवी, नीरज पाठक, राजेश कुमार, शंकर विश्वकर्मा, विजय स्वर्णकार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
