उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा छठी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएम (ईएंडएम) बरका-सयाल एरिया और विशिष्ट अतिथि उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव शामिल रहे।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग‑अलग खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए फ्रॉग जंप और 30 मीटर दौड़ आयोजित की गई। कक्षा प्रथम औल द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए 30 मीटर दौड़ तथा आलू‑चम्मच दौड़ रखी गई। कक्षा तृतीय और चतुर्थ के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़, ऑब्जेक्ट पिकिंग रेस एवं स्किपिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कक्षा पांचवीं और छठी के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़, बोरा दौड़ और सुई‑धागा दौड़ का आयोजन किया गया।
अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार झा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के जीवन में अनुशासन, सहयोग एवं सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि खेल-कूद न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है बल्कि ये बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता उत्पन्न करना है ताकि वे शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक रूप से सशक्त बन सके।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
