स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए खेलकूद बेहद जरूरी : रोशन लाल चौधरी

रामगढ़: पावन क्रूस स्कूल भुरकुंडा में गुरुवार को 41वां वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। उनके आगमन पर स्कूल की सचिव सिस्टर अग्नेस ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रोशन लाल चौधरी ने झंडोत्तोलन और मशाल प्रज्जवलित कर किया।  इसके उपरांत स्कूल के सभी सदनों के द्वारा बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया गया।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वार्षिक खेल दिवस महज मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि यह स्वस्थ्य जीवन शैली के प्रति जागरूक करता है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है।

अवसर पर बच्चों के लिए दौड़, रिले रेस फ्रॉग रेस, बोरा रेस सहित कई अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहनेवाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मौके पर भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, संजीव सिंह बावला, वीरेंद्र सिंह, योगेश दांगी,सागर दांगी , मुखिया विकास पांडेय, कवि राय, सूरज शर्मा, अशोक सोनी, इमरोज़ खान, अभिषेक मिश्रा, राकेश जयसवाल, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुमंती, सिस्टर अश्विनी ,सिस्टर असीमा , सिस्टर सुनीता  शिक्षक मोहम्मद कमरुद्दीन, सुधीर कुमार प्रसाद, रेनू पॉल, रजनी डुंगडुंग, निर्मला कुजूर, रजनी सिंह, कंचन मेंस, संगीता गीत, मनीषा लाकड़ा, आनंद, पूजा वर्मा, स्वाति कुमारी, मानसी सिंह, ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, अमन कुजूर, शिल्पा कुमारी, मारिया, आरती लिंडा, गायत्री गोस्वामी, सविता केरकेट्टा, आशा ज्योति हांसदा, सुदीप नीलिमा सहित सैकड़ो अभिभावक मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!