बड़कागांव : विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि न्यू बिरसा में रोड सेल शांति पूर्वक सुचारू रूप से चल रहा है। हमलोग सीसीएल प्रबंधन से मांग करते हैं कि रोड सेल में 100 गाड़ी प्रतिदिन न्यू बिरसा में लगाया जाय ताकि रोजगार सभी को सुचारू रूप से मिल सके। लेकिन कुछ बाहरी असमाजिक लोग न्यू बिरसा के रोड सेल व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को पोटंगा के सभी 12 टोला के विस्थापित ग्रामीण एवं मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक का संचालन समिति के सचिव जीतन मुंडा ने किया। बैठक में विस्थापित समिति के संरक्षक सोनाराम मांझी, संजय करमाली, गणेश गंझू, संतोष सिंह, बिनोद हेंब्रम, अकल मुंडा, मोहन सोरेन, विश्वनाथ मांझी, झन्नाराम सोरेन, गिरधारी प्रजापति, मनुलाल सोरेन, जूरा सोरेन, लेचा मांझी, पंकज हेंब्रम, विजय सोरेन, अजय करमाली, प्रेम सोरेन, बंशी मुर्मू, राजेंद्र मुंडा, अजय मुंडा, पूनम देवी, सपना कुमारी, सावित्री हेंब्रम, तलमी देवी, क्रांति किस्कू, कर्मी देवी, ममता देवी, लीलमुनी देवी, अनिता देवी, अनिता हंसदा, सरिता बेसरा, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, बेबी देवी, विनीता, रीना देवी, फूलमती देवी, डोरकों देवी, तालोमुनी देवी, बुधनी देवी, सुनीता देवी, कपुरमुनी देवी, तेरेषा बेसरा, मुनिया देवी, सावित्री देवी, कुशमा देवी सहित पोटंगा के सभी 12 टोला के विस्थापित महिला, पुरुष, मजदूर मौजूद थे।

