अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में नैतिकता और सुचिता के प्रतीक : अमरदीप यादव
रामगढ़: भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को रामगढ़ विधानसभा स्तरीय अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
सम्मेलन में अतिथियों और जिला के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर मंडल अध्यक्ष गण द्वारा सम्मानित और अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया। जबकि जिला कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने संचालन और महामंत्री विजय जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन साधारण से असाधारण बनने के पीछे कई रोचक कथा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। कारगिल युद्ध में उन्होंने अपने रणनीति से पाक को बुरी तरह से परास्त किया। उन्होंने विश्व को भारत के ताकत का एहसास कराते हुए पोखरण में अणु परीक्षण कर के दिखाया। वे नैतिकता और सुचिता के मिसाल थे। भाजपा के विस्तार में उनका योगदान अतुलनीय है। वहीं सम्मेलन को रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, डॉ संजय प्रसाद सिंह, रंजन फ़ौजी ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में राजेन्द्र कुशवाहा, स्नेहलता चौधरी, महेन्द्र प्रजापति, विजय जायसवाल, दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह, राजीव पामदत्त, विनोद प्रसाद, धीरज कुमार साहू, उमेश प्रसाद, नमेंद्र चंचल, जगेश्वर प्रजापति, दीनदयाल कुमार, प्रो आलोक कुमार, सुबोध सिंह, महेश चौधरी, राबिन गुप्ता, शीतल सिंह, राजेश ठाकुर, गोपाल महतो, अर्जुन प्रसाद, रूपा देवी, जितेन्द्र साहू, नरेश साव, निरंजन कुमार, संतोष कुमार कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद, मच्छेंद्र कुमार, गौतम महतो, कुणाल दास, रीना देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
