रांची: अस्तित्व फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को बरियातू रोड स्थित ऑर्थोपेडिक स्मार्ट कायरोपैट्रिक सेंटर में BMD ( बोन मिनरल डेंसिटी) जांच शिविर लगाया गया। सेंटर के सहयोग से की लोगों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में 35 वर्ष से उपर की महिलाएं और 40 वर्ष से उपर के पुरूषों कि अधिक भागीदारी रही।
अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन की निदेशक कृति श्रीवास्तव मांझी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक और सचेत करना है। समय पर जांच और सही उपचार से बड़ी परेशानियों से बचाव हो सकता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यस्त जीवनशैली के बीच हड्डियों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है और ऐसे निःशुल्क शिविर समाज के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं। कहा कि अस्तित्व फाउंडेशन आगे भी स्वास्थ्य संबंधित शिविरों का आयोजन जारी रखेगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों की सेवा और सहयोग हो सके।
अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को हड्डियों की मजबूती बनाए रखने, सही खान-पान और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। शिविर के सफल आयोजन में कृति श्रीवास्तव माजी, डॉक्टर शिव शक्ति साहू, डॉक्टर नवीन कुमार सहित अन्य डॉक्टर और उनके सहयोगी सम्मिलित रहे।
