हजारीबाग: अटल विचार मंच की बैठक रविवार को अटल भवन के सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा ने की। बैठक में मुख्य रूप से भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चर्चा हुई। इस क्रम में  यशवंत सिन्हा के समक्ष उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक राजनीतिक दल के गठन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकृति देते हुए यशवंत सिन्हा ने एक मजबूत राजनीतिक दल का गठन करने हेतु अपनी सहमति दी। उन्होंने अटल विचार मंच के नाम से ही संगठन बनाने और समाज के हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। 

इस दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति चाटुकारों की राजनीति हो गई है। जबकि आज हमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है। उनके विचारों के द्वारा ही स्वच्छ राजनीति के माध्यम सामाजिक उत्थान संभव है। 

अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश मिश्रा, विपिन कुमार सिन्हा, रविंद्र शर्मा, राजेश सहाय, देवेंद्र सिंह, केदार यादव, सुमन सिंह, भोला कुशवाहा, दिलीप सिंह, जगतार सिंह, संतन सिंह, प्रफुल्ल कुमार, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, अशोक यादव, कृष्ण कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद राजा सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यह जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी है। 

By Admin

error: Content is protected !!