रांची: झारखंड एटीएस की टीम कुख्यात मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर शनिवार की सुबह झारखंड पहुंची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एटीएस की मयंक सिंह को मुख्यालय ले गई। यहां से एंटी लैंड माइंस वाहन और कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रामगढ़ ले जाया गया। जहां अपर न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्मन कोर्ट में मयंक सिंह की पेशी हुई। कोर्ट में एटीएस ने मयंक सिंह के रिमांड की अपील की। दोनों पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने रिमांड देने से इंकार करते हुए मयंक सिंह को न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेजा दिया। 

बताते चलें कि झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका है जब झारखंड पुलिस किसी अपराधी को अन्य देश से प्रत्यार्पित कर लाई है। मयंक सिंह की अज़रबैजान में गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से वह बाकू की जेल में बंद था। मयंक सिंह का संबंध लॉरेंस विश्नोई से बताया जाता है। उसपर पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं झारखंड में मयंक सिंह पर गैंगस्टर अमन साहु (मृत) के साथ लेवी के लिए कारोबारियों को धमकी देने और दहशत फैलाकर वसूली करने का आरोप है। 

By Admin

error: Content is protected !!