हजारीबाग: जन सेवा परिषद हजारीबाग और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में केरेडारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पेटो में बाल विवाह, बाल मजदूर मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बाल विवाह, बाल यौन उत्पीड़न एवं बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
मौके पर कम्युनिटी सोशल वर्कर मेघनाथ महतो ने कहा कि भारत में कानूनन विवाह करने की न्यूनतम आयु लड़के के लिए 21 वर्ष व लड़की के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इस निर्धारित उम्र से कम उम्र में बच्चों का विवाह करना ही बाल विवाह कहा जाता है। बाल विवाह किये जाने से न सिर्फ उन बालक बालिकओं का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है, बल्कि बड़े होने पर उनमें कई बार पसंद के जीवन साथी मिल जाने पर उनसे विवाह करने की भी इच्छा होती है. फलस्वरूप उनके विवाहित जीवन साथी को अत्यधिक मानसिक संताप सहन करना पड़ता है। विवाह के सम्बन्ध में प्रचलित अवधारणा यह है कि बच्चों के लालन पोषण के लिए तथा अन्य कार्यों को करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं को आखिर में अपने पिता के घर से पति के घर जाना होता है। इसी कारण माता-पिता लड़की को शिक्षा दिलाने में अरुचि रखते है। वे बालिकाओं का कम उम्र में ही विवाह कर देना शुभ समझते है ताकि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों से मुक्त हो ले।
बाल विवाह उन्मूलन के लिए ”बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006” को 1 नवम्बर 2007 से लागू किया गया है। इस अधिनियम में बाल विवाह के लिए दोषी सभी व्यक्तियों को 2 साल का कठोर कारावास या एक लाख रुपयें का जुर्माना या दोनों से दंडित किये जाने का प्रावधान है। यदि बाल विवाह किया तो निश्चित रूप से बाल विवाह करने वाले, करवाने वाले, मदद करने वाले और जानबूझकर सुचना नही देने वाले, कानून की नजरों से नही बचेगे और निश्चित रूप से दंडित होगे।
मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापक रामेश्वर राम, परमेश्वर महतो, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद साव, अशोक कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, सरफूल, रजनी कुमारी, उषा कुमारी, संजय कुमार साव, वीणा देवी, असमत आरा, उमेश कुमार मेहता, त्रिभुवन राम, सृष्टि कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, सुरूती कुमारी, राशि कुमारी, नरगिस प्रवीण, डोली कुमारी, मुस्कान प्रवीण, लक्ष्मी कुमारी, राखी कुमारी, नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी, आरती कुमारी, साक्षी कुमारी, शांति कुमारी, ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, जसमीन कुमारी, नैंसी कुमारी, मनीषा कुमारी, आयुष कुमार, शिवा कुमार, रंजन कुमार, टिंकू कुमार, कार्तिक कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
