रामगढ़: आगामी एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला में होनेवाली पेंशन शंखनाद महारैली को लेकर पतरातू और बरकाकाना में जागरूकता अभियान चलाया गया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सह अलारसा के मंडल सचिव मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में पतरातू और फ्रंट अगेन्स्ट एनपीएस के पूर्व मध्य रेलवे जोनल संयोजक उदय महतो के नेतृत्व में बरकाकाना के रेल कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पोस्टर भी चिपकाए गए और इंजीनियरिंग विभाग, कैरेज एंड वैगन,  , इलेक्ट्रिक जेनरल, डीजल शेड, सिग्नल एंड टेलीकॉम, लोको रंनिंग स्टॉफ से संपर्क कर महारैली में आवाज़ बुलंद करने का आव्हान किया गया।

बताया गया कि महारैली लाखों कर्मचारी  शामिल होंगे।  जिसमें पूर्व मध्य रेलवे से लगभग 1000 रेलकर्मी शामिल होंगे। जबकि पतरातू और बरकाकाना से 25 रेलकर्मियों की एक टीम महारैली भाग लेने बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।

जागरूक अभियान में मृत्युंजय कुमार, रंजन कुमार, जवाहर कुमार, राजकुमार, सुबोध रविदास, मनोज कुमार, सोनू कुमार, अजय गिरी, एस मुंडा, एस.के शर्मा, मनंजय कुमार, सतीश कुमार, बी.के सिंह सहित अन्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!