नीतीश भारती
लातेहार: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से प्रचार सह जागरूकता रथ रवाना किया गया। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा मेरी मड़की ने कहा कि बाल विवाह हमारे समाज के लिए अभिशाप है और इसे जड़ से खत्म करना सभी की जिम्मेदारी है। यह रथ स्वयंसेवी संस्था वैदिक सोसाइटी द्वारा संचालित होगा, जो जिले के सभी प्रखंडों में जाकर समुदाय स्तर पर लोगों को जागरूक करेगा। संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि अगले 100 दिनों तक मोटरसाइकिल रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
