बाल विवाह है अभिशाप, रोकथाम जरूरी : तिलेश्वर साव

रामगढ़: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर सेंट्रल सौन्दा पंचायत के हाथीदाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेंट्रल सौन्दा पंचायत के मुखिया तिलेश्वर साव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणाम और रोकथाम हेतु कानून की जानकारी दी गई।

अवसर पर मुखिया तिलेश्वर साव ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है। जिसमें नाबालिक बच्चों की आपस में शादी कर दी जाती है। ऐसे में उन्हें जीवन भर शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाल विवाह कानूनन अपराध है और इस विवाह में शामिल होने वाले लोग भी कानून के नजर में अपराधी होते हैं। ऐसे में सभी जागरूक नागरिक इस तरह की विवाह की जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों को दें। साथ ही चाइल्ड  हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी बाल विवाह या बच्चों से जुड़े अन्य अपराधों की जानकारी दे सकते हैं।

मौके पर मुख्य रूप से क्रिशचन मोहल्ला सेविका मंजू प्रेमलता मिंज, हाथीदाड़ी-दो की सेविका मालती खेस, मिर्धा मोहल्ला सेविका सुनीता कुमारी, सहायिका आशा देवी, हाथीदाड़ी- एक की सेविका किरण कुमारी, सहायिका सारों देवी, सुषमा तिर्की, ज्योति मरियम तिर्की, सरस्वती कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जैस्मिन कुमारी, ज्योति कुमारी, रीता देवी, लवली कुमारी, तारा देवी, करुणा कुमारी, उर्मिला कुमारी, जयंती कुमारी, संध्या कुमारी, ममता देवी, सोनम कुमारी, रागिनी कुमारी, अंजली कुमारी, कशिश कुमारी, रीमा कुमारी, अंजू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, कुसुम कुमारी, शोभा कुमारी, सोनी देवी, खुशबुन खातून, शीतल कुमारी, अफसाना प्रवीण सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!