Awareness program organized under Child Marriage Free India CampaignAwareness program organized under Child Marriage Free India Campaign

गिरीडीह: बनवासी विकास आश्रम गिरिडीह, जिला प्रशासन एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन न्यू दिल्ली के द्वारा संयुक्त रूप से उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुकतुको में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि पूरे भारत में झारखंड में ज्यादा बाल विवाह होते हैं। इसे खत्म करने की जिम्मेदारी हम सबों को बनती है। बाल विवाह होने से सामाजिक एवं आर्थिक विकास बाधित होता है। जहां बाल विवाह में सही शारीरिक विकास नहीं होने के कारण उससे उत्पन्न होने वाले बच्चे पर भी काफी बुरा असर पड़ता है और यह शोषण का एक बड़ा कारण भी है। उन्होंने कहा कि कम से कम लड़की की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के का उम्र 21 वर्ष होने पर ही शादी करना चाहिए। शिक्षक अनिल कुमार दास के द्वारा बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षिका पूनम कुमारी, रंजना कुमारी, दयानंद सिंह, श्रीकांत कुमार, रोहित प्रसाद, विनोद कुमार कुशवाहा, अनिल कुमार दास, रेणु कुमारी, ओम प्रकाश महतो सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!