रांची: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र रांची के द्वारा नामकुम प्रखंड के लालखटंगा पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गढ़खटंगा में “किशोरी स्वास्थ्य” पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया।
मौके पर नेहरू युवा केन्द्र रांची के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पीरामल फाउंडेशन के मैनेजर परीक्षित मुंडा ने टेक्निकल सेशन की शुरुआत की।
कार्यशाला में किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा किया गया। कार्यशाला में किशोर किशोरियों में एनीमिया होने के कारण और उसके बचाव के बारे में बताया गया। वहीं पौष्टिक आहार को अपने रोजाना डाइट में शामिल कर अनीमिया जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता है। नशे से दूर रहने एवं नशा करने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रोजेक्टर पर वीडियो फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई। तत्पश्चात बच्चों से वन टू वन चर्चा की गई।
मौके पर मुख्य रूप से सीनियर टीम मैनेजर संगीता कुमारी, विशाल कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र चंद्र महतो, नेहरू युवा केंद्र के एपीए गौरव चुघ, गांधी फेलो शिवानी, राहुल, शशांक श्रीवास्तव, सुमित्रा साहू, अमृत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक समी हैदर, पंचायत के उप मुखिया रितेश उरांव, हहाप पंचायत मुखिया नन्हे कच्छप सहित 60 किशोर-किशोरी मौजूद थे।