झारखंड से भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण मिटाने का लें संकल्प: बाबूलाल मरांडी
जामताड़ा: संकल्प यात्रा के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को जामताड़ा में जनसभा की। संथाल परगना के 18 विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के स्नेह और समर्थन से संकल्प यात्रा अब जन संकल्प यात्रा में बदल गई है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड अटल सरकार की देन है। भाजपा राज्य गठन से लेकर राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। लेकिन अलग राज्य की लड़ाई का ढिंढोरा पीटने वाले झामुमो, कांग्रेस और राजद के लोगों ने क्या किया यह जनता जानती है। ये लोग झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वाले लोग है। शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल जाने की कहानी झारखंड की जनता जानती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग राज्य भी दिया और गांव, गरीब,किसान को विकास की मुख्यधारा से भी जोड़ा। 60वर्षों तक कांग्रेस ने गांव में सड़क बिजली नहीं भेजी क्योंकि गांव में गरीब, दलित, पिछड़े लोग रहते हैं। आज केंद्र सरकार में आदिवासी समाज से आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 8 मंत्री जनजाति समाज से हैं। भगवान बिरसा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस घोषित हुआ है और आज भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि संथाल परगना में विकास की गाथा लिखी जा रही। दुमका का मेडिकल कॉलेज, देवघर में एम्स की स्थापना, एयरपोर्ट, साहेबगंज में बंदरगाह और गंगा पुल का निर्माण मोदी सरकार की देन है। केंद्र सरकार जनता के विकास केलिए काम कर रही है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार कमाने के लिए है। राज्य भ्रष्टाचार, लूट का तांडव मचा है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी गरीबों के अनाज की लूट मची है। खान खनिज की लूट हो रहीऔर गरीबों, आदिवासियों की जमीन लूट ली जा रही ।कहा कि लूट में मुख्यमंत्री का परिवार शामिल है। सोरेन परिवार नाम बदलकर गरीब आदिवासियों की जमीन लूट रहा है। सोरेन परिवार कमाने के लिए खान,खनिज, जमीन को लूटने और लुटवाने के लिए और परिवार को बचाने के लिए सत्ता में रहना चाहता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी बोलते हैं कि उन्हें पद पर बने रहने के लिए हर माह रिचार्ज कराना पड़ता है। तुष्टिकरण के कारण गो तस्करों पर कारवाई नहीं हो रही ।पुलिस को सरकार कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देती है। आज लाखों की संख्या में झारखंड से पशुधन की तस्करी हो रही। बांग्लादेश भेजा जा रहा है।
बाबूलाल मरांडी ने आह्वान किया कि 2024 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने काऔर राज्य से भ्रष्ट, निकम्मी और विकास विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकते हुए भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।