• चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

रांची: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा निर्णय लेते हुए एक साथ चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये गये है। संगठन ने झारखंड, पंजाब, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। झारखंड की कमान बाबूलाल मरांडी को सौंपी गई है। इससे पूर्व दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष रहे।

वहीं भाजपा केंद्रीय कमेटी ने सुनील जाखड़ को पंजाब, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना और डी. पुरंदेश्वरी को आंध्रप्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा आगामी 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बदलाव किये जा रहे हैं। इधर, झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश सहित पूरे झारखंड के भाजपा नेता और कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!