Baby Devi, wife of former education minister, took oath as ministerBaby Devi, wife of former education minister, took oath as minister

रांची: सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री सह झामुमो नेता स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने राजभवन में झारखंड सरकार के 11वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बेबी देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद महतो सहित अन्य मौजूद थे।

शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बेबी देवी को बुके देकर शुभकामनाएं दी। बेबी देवी को उत्पाद और मद्य निषेध विभाग का मंत्री पद दिया गया है। 

बताते चलें कि डुमरी के झामुमो विधायक सह झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद मंत्री पद खाली था। उनकी पत्नी को मंत्री पद सौंपा गया है। बेबी देवी फिलहाल विधायक नहीं हैं। नियमानुसार मंत्री बने रहने के लिए छह महीने के भीतर उन्हें विधायक बनना जरूरी है। 

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पूर्व बेबी ने रजरप्पा शक्तिपीठ में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान बेबी देवी के समर्थक और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!