रामगढ़: भुरकुंडा के हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को बजरंग दल की बैठक हुई। जिसमें श्री राम जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई। अवसर पर मुख्य रूप से भुरकुंडा विहिप पालक अनामिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान श्री राम जन्मोत्सव क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत वक्तागण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अवतरण और उनके आदर्शों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करेंगे।
बैठक में बजरंग दल जिला सह संयोजक नंदकिशोर राम, विहिप भुरकुंडा अध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रखंड सह संयोजक सोनू कुमार, चिकोर अध्यक्ष सूरज कुमार, अंजू ठाकुर, देव गुप्ता, शुभम गिरी, सतीश ठाकुर, सुमित कुमार, अमन, अमर, शत्रुघ्न, विकास, रोहित सहित अन्य उपस्थित थे।
बुध बाजार दोतल्ला पंचायत में कमेटी का हुआ गठन
रिवर साइड स्थित दोतल्ला पंचायत में बैठक कर बजरंग दल कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संयोजक सुमित नायक, सह संयोजक आनंद करमाली, संरक्षा प्रमुख अमन करमाली, गौ रक्षा प्रमुख अमन कुमार राम, विद्यार्थी प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, मिलन प्रमुख विकास कुमार महली, बलो उपासना केंद्र प्रमुख रोहित सोरेन और सदस्यों में मिथलेश कुमार नायक, ओम नायक, देव कुमार, आयुष कुमार, रोहित कुमार, शिवा कुमार, मन्नू कुमार, विवेक मुंडा, अभि नायक, विशाल रजक, रोहित नायक, विपिन नायक और संजय नायक का मनोनयन किया गया।
