रामगढ़: विधानसभा उप चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। वहीं कांग्रेस ने उप चुनाव में अपने प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा कर दी है। पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि बजरंग महतो की उम्मीदवारी पहले से तय मानी जा रही थी। बजरंग महतो चुनाव को लेकर पहले से ही काफी सक्रिय थे। चुनाव में पूर्व विधानसभा चुनाव की भांति इसबार भी कांग्रेस और आजसू प्रत्याशी के बीच टक्कर मानी जा रही है। 

बताते चले की 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को हराया था। विधायक ममता देवी को एक मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई। सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई, जिसके कारण रामगढ़ में उप चुनाव हो रहा है। बजरंग महतो के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से चुनाव और रोमांचक होता दिख रहा है।

वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रही सुनीता चौधरी इस उप चुनाव में भी आजसू पार्टी की उम्मीदवार है। सुनीता चौधरी रामगढ़ के पूर्व विधायक और गिरीडीह के वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी है। उन्होंने शनिवार को उपचुनाव के तहत नामांकन भी दाखिल कर दिया है। 

By Admin

error: Content is protected !!