अध्यक्ष सुभाष चंद्र ओझा और सचिव शंभू प्रसाद सिंह बने
• नए सदस्यों ने ली संघ की सदस्यता
रामगढ़: भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के बरका सयाल क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन बुधवार को हुआ। इसे लेकर रिवर साइड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत अमर शहीद गेनू सैद के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो और संचालन सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भवन निर्माण बृजकिशोर पासवान उपस्थित रहे। नई कमेटी का चुनाव संगठन मंत्री रामेश्वर मंडल और क्षेत्रीय प्रभारी शुभाशीष चटर्जी की देखरेख में हुआ।

बैठक के पहले चरण में संगठनात्मक चर्चा की गई और कमेटी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। जबकि दूसरे चरण में सर्वसम्मति से नई कमेटी घोषणा की गई। जिसपर उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयघोष के साथ अपनी सहमति जताई।


बैठक में इन्होंने ली संघ की सदस्यता
बैठक के दौरान सीसीएल सौंदा के सिराजुद्दीन की अगुवाई में 10 सीसीएल कर्मियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत महामंत्री शशिभूषण सिंह, रामेश्वर मंडल और शुभाशीष चटर्जी ने अंगवस्त्र देकर किया। अवसर पर मोहन लाल, त्रिभुवन प्रसाद, प्रकाश राम, शंकर, लाल मुनि देवी, साधु मुंडा, अशोक चौधरी, वीरेंद्र, रोहन लाल कुर्मी और सुनील दुसाध ने सदस्यता ली।
ये रहे उपस्थित
मौके पर श्रीकांत गुप्ता, दिनेश करमाली, भवानी प्रसाद, रामशंकर शाही, जेपी अग्रवाल, रविशंकर सिंह, देव कुमार, जयनारायण प्रसाद मेहता, सुधीर कुमार सिंह, संजय भुइयां, ओमप्रकाश, सुभाषचन्द्र ओझा, रणजीत रंजन, नौशाद आलम, सुरेंद्र तिवारी, वरुण कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश मुंडा, संतोष कुमार पांडेय, सिराजुद्दीन अंसारी, अमित कुमार, अमरदीप कुमार, उमेश, अनिल के राम, शिवकुमार, ललन प्रसाद, सुखचैन सिंह, घनश्याम कुमार, स्नेहलता कुजूर, नीलम कुमारी, झिड़की देवी, पूनम देगी, शांति देवी, सुनीता कुमारी टेटे, मनको कुमारी, ललन कुमार, कन्हैया सिंह यादव, सीताराम हेंब्रम, मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
