फाइनल में  गुमला को दो सेट से हराया

बड़कागांव: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़कागांव की छात्राओं ने बड़कागांव प्रखंड सहित हजारीबाग जिले का नाम रौशन किया। झारखंड राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 में अंडर 19 बालिका वॉलीबॉल में बड़कागांव प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व किया।
कप्तान कल्याणी तिर्की के नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्य सुनीता कुमारी, नम्रता लकड़ा, कशिश तिग्गा, प्रियंका तिर्की, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, प्रीति तिर्की, क्रांति सोरेन ने प्रखंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने गुमला जिला के टीम को लगातार दो सेट से हराकर झारखंड चैंपियन बनीं। इससे पूर्व सेमीफाइनल में रांची जिला के टीम को भी लगातार 2 सेट में हराकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़कागांव की टीम फाइनल में पहुंची थी।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर कस्तूरबा विद्यालय बड़कागांव की वार्डेन लीलावती कुमारी एवं लेखापाल राजकुमार साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि यह विद्यालय प्रारंभ से ही प्रखंड से लेकर राज्य एवं देश स्तर पर खेल की दुनिया में कई बार परचम लहरा चुकी है। कम संसाधन, बिना प्रशिक्षक एवं खेल मैदान के अभाव में विद्यालय के छात्राओं द्वारा समय-समय पर अपनी प्रतिभा को आगें बढाते हुए विद्यालय के साथ-साथ प्रखंड एवं जिला का भी नाम गौरवान्वित करने का काम किया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़कागांव की छात्राओं को इस कामयाबी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी, बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत महतो, खेल शिक्षक श्रीकांत निराला, वार्डेन लीलावती कुमारी, लेखपाल राजकुमार साहू, शिक्षिका निशि रानी, किरण कुमारी, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी, रूबी कुमारी, शिक्षक सीताराम महतो, चिंतामणि महतो, प्रमोद कुमार कुशवाहा, मनोज कुमार, प्रबंधन समिति अध्यक्ष होरिल महतो, पूर्व लेखापाल महादेव कुमार महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!