बिहार में विकास और विश्वास की हुई जीत : रोशन लाल चौधरी 

रामगढ़: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बिहार की जनता को बधाई दी है। पतरातू स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने बिहार की जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। वहीं जमकर पटाखे भी फोड़े गए। 

बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने बिहार की जनता को बधाई देते हुए कहा यह जीत विकास और विश्वास की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी पर मुहर लगाकर साबित कर दिया है कि बिहार प्रगति की राह पर बढ़ रहा है और सुशासन की सरकार पर भरोसा लोगों का भरोसा कायम है। 

मौके पर भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, भाजपा महामंत्री पंकज सिंह वारिस खान, रंजन भगत, चंदन  सिंहा, राजेश कुमार पटेल, विश्वरंजन सिंहा, रंजीत तिवारी, अशोक पाठक, अजय रवि, लालू यादव, छोटू करमाली टिकेश्वर महतो, राजू कुमार, विरेन्द्र झा, नंद किशोर महतो सहित अन्य मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!