जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण प्रतियोगिता संपन्न
हजारीबाग: जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में सोमवार को आयोजित किया गया। फाइनल मैच बड़कागांव प्रखंड बनाम चुरचू प्रखंड के बीच खेला गया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड की टीम ने चुरचू ब्लॉक को 1-0 से हराकर फाइनल पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बड़कागांव प्रखंड टीम के खिलाड़ी विजय कुमार को दिया गया।
इसी के साथ ही बड़कागांव प्रखंड की टीम धनबाद में होने वाले जोनल मैच के लिए क्वालीफाईड कर लिया। इस तरह से बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पोटंगा पंचायत की टीम ने जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता में तीसरी बार जीत दर्ज कर पंचायत और प्रखंड का नाम पूरे जिलें में रौशन किया।
मौके पर मुख्य रूप से खेल पदाधिकारी उपवन बरला, उप खेल पदाधिकारी शेखर कुमार, कौलेश्वर गोप, सदर हजारीबाग के थाना प्रभारी संदीप खालको, पोटंगा पंचायत उप मुखिया रविन्द्र सोरेन उपस्थित थे।
वही बड़कागांव प्रखंड के टीम में कोच रामवृक्ष सोरेन, टीम मैनेजर सह पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, कप्तान सुरेश टुडू, कतिलाल कुमार, सेवालाल मुर्मू, राजेश हंसदा, राहुल सोरेन, विजय बेसरा, अर्जुन करमाली, प्रदीप बेसरा, रमेश सोरेन, सावना मांझी, सोलेन कुमार, प्रदीप सोरेन, अविनाश सोरेन, सोनू उरांव, बहादुर सोरेन, महेंद्र मुंडा शामिल थे।

