पुलिस की छापेमारी से होटल में मचा हड़कंप, भागे संचालक

रामगढ़: बासल थाना अंतर्गत बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल साईं रेसीडेंसी में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। अभियान के दौरान होटल संचालक और उसके दो पुत्र भाग निकले। जबकि बरामद शराब के संबंध में होटल में मौजूद स्टाफ कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियान में बीयर की 78 और व्हिस्की की 37 बोतलें बरामद की गई है।

इस संबंध में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि होटल साईं रेसीडेंसी (द रॉयल फिस्ट रेस्टोरेंट) में अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा है। जिसपर उन्होंने गश्ती कर रहे सहायक अवर निरीक्षक लालदेव महतो को सूचना के सत्यापन और कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। जिसपर गश्ती दल होटल के निकट पहुंचा। वहीं थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवा कच्छप और शेख अफजल हुसैन भी सदल होटल पहुंचे और छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस को देखते ही स्टाफ संतोष रजक को छोड़ होटल मालिक राजेश साव, उनके पुत्र संजू साव और विशाल साव समेत अन्य स्टाफ भागने लगे। इस बीच थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने विशाल कुमार को पकड़ लिया। जिसपर वह थाना प्रभारी का हाथ ग्रिल गेट से टकराकर धक्का देते हुए भाग निकला। इस क्रम में थाना प्रभारी की कलाई घड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। बकौल पुलिस अभियुक्तों ने भागते समय गाली-गलौज करते हुए उपर तक पहुंच और सेटिंग होने की भी बात कहते गए हैं।

वहीं एकमात्र स्टाफ संतोष रजक (29 वर्ष) पुरूलिया, पश्चिम बंगाल निवासी की मौजूदगी में होटल की तलाशी ली गई। इस क्रम में होटल की सीढ़ी के पास रखे फ्रिज और आलमीरा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर पाया गया। स्टाफ शराब के वैद्यता के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस शराब विधिवत जब्त करते हुए थाना ले आई।

मामले में बासल थाना में कांड संख्या 04/2026, दिनांक- 12.04.2026, धारा 274/275/126(2)/115(2)/352/351(2)/324(2)/3(5) BNS एवं 47(A) Excise Act के तहत राजेश साव  (55 वर्ष) पिता स्व. जगदीश साव और उनके दो पुत्र संजु साव (26 वर्ष) और विशाल साव (22 वर्ष) पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि संजू साव और विशाल साव पर पूर्व से बासल थाना में कांड 10/2025 दिनांक 08/04/2025 के तहत मामला दर्ज हैं। 

अभियान में बीयर और व्हिस्की की 115 बोतलें बरामद

छापेमारी अभियान में ब्लैक बूस्टर स्ट्रॉन्ग बीयर 500 एमएल की 24 बोटल, गॉड फलदार स्ट्रॉन्ग बीयर 500 एमएल 8, कैरेज बैग स्ट्रॉन्ग 500 ML 32 , बुड वाइजर स्ट्रांग बियर 500 ml 14 बोटल, वेट 69 व्हिस्की 750 ml 4, पोलजॉन व्हिस्की 750 ml 1, ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 375 ml 7, स्टर्लिंग रिजर्ब व्हिस्की 750 ml 4, स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की 375 ml 6, रॉयल स्टेज़ व्हिस्की 375 ml 6, रॉयल चैलेंज व्हिस्की 750 ml 2, ब्लैक डॉग 750 ml 2,VT स्पेशल 750 ml 1, बोला मीटिंग्स व्हिस्की 750 ml 2, सिग्नेचर 750 ml 1, मैजिक मोमेंट वोडका 750 ml 2, अकोनिया व्हाइट व्हिस्की 750 ml की 1 बोतल जब्त की गई है।

By Admin

error: Content is protected !!