रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में  रविवार को ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर आधारित बसंतोत्सव मेला का आयोजन किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में पीवीयूएनएल के कर्मचारी, उनके परिवारजन और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन जैन शामिल हुए। उनके आगमन पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. के. सहगल और स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके उपरांत केक काटा कर मेले की शुरुआत की गई। मेले में लेडीज़ क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर स्टॉल संचालकों से संवाद किया। वहीं सामाजिक दायित्व के तहत पीवीयूएनएल प्रबंधन एवं लेडीज़ क्लब द्वारा वृद्धाश्रम को गीजर, छात्रों को अध्ययन हेतु बेड टेबल औ बिहोर समुदाय के लिए बहुउद्देशीय शेड का वितरण किया गया। बसंतोत्सव मेले ने ग्रामीण संस्कृति और शहरी विकास के संगम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (परियोजना) बिष्णु दत्त दास, मानव संसाधन विभाग प्रमुख जियाउर रहमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!