आगामी 16 फरवरी को घुटुवा मैदान में महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
रामगढ़: बेदिया युवा मंच की चौथी वर्षगांठ पर आगामी 16 फरवरी को घुटुवा मैदान में युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर बेदिया युवा मंच ने रविवार को घुटुवा में बैठक कर कार्यक्रम की रूप-रेखा और तैयारियों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद गीता देवी और संचालन अनिल बेदिया ने किया।
बैठक के दौरान बताया गया कि युवा महोत्सव में पूरे प्रदेश से बेदिया समाज के गणमान्य लोग, लोक कलाकार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों का जुटान होगा। महोत्सव में विशेष तौर पर स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में देवकीनंदन बेदिया, युगेश बेदिया, गीता देवी, मनोज बेदिया, रामदयाल बेदिया, विनोद बेदिया, विक्की बेदिया, मोतिलाल बेदिया, शिवकुमार बेदिया, राजेश बेदिया, जीतेन्द्र बेदिया, राजु बेदिया, सिकंदर कुमार, संतोष बेदिया, विवेक बेदिया,अजय बेदिया, अमित लाल बेदिया, दिवाकर बेदिया, राजु बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।