हजारीबाग: युवा आजसू के तत्वावधान में आयोजित बरही सुपर लीग का समापन फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडू विधायक तिवारी महतो और आजसू के केंद्रीय महासचिव  संजय मेहता शामिल हुए।

खिताबी मुकाबला बेलाही और पुरहरा के बीच हुआ। सुदेश महतो सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले में बेलाही ने 2-0 से पुरहरा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सुदेश महतो ने विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में हार-जीत लगी रहती है। सही दिशा में संघर्ष और टीम भावना से सफलता जरूर मिलती है। 

टूर्नामेंट को सफल बनाने में विकास सिंह, परमेश्वर यादव, साहबुद्दीन, सचिन, गौतम, दीपु, गुलाम, जुनैद, सतीश, कलाम, सकील, आशीष सुमन, दीपेश, उमेश, रिंकू सहित अन्य की अहम भूमिका रही।