रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर सूबे के लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा और कोकर में समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें याद किया। अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पलामू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नतमस्तक हुए।

वहीं ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह सहित अन्य ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नतमस्तक हुए।वहीं बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.
पुण्यतिथि पर कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पुण्यतिथि पर जगह-जगह भगवान मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर लोगों ने वीर बलिदानी ‘धरती आबा’ को याद किया।

