बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी के द्वारा तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा भारत भारती विद्यालय परिसर से शुरू होकर चेकपोस्ट, पीला क्वार्टर उरीमारी होते हुए वापस सभी बच्चें विद्यालय परिसर में पहुंचे। शोभायात्रा का संचालन विद्यालय के सचिव, निदेशक, प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चें भारत माता की जय का नारा लगाते हुए हाथ में तिरंगा लहरा रहे थे। बच्चों का उत्साह एवं उमंग देखने लायक था। बच्चों ने अलग-अलग तरह के पोस्टर एवं स्लोगन लिखा बैनर अपने हाथों से बनाया था।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, माहे आलम अंसारी, विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव, अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, रितु कुमारी, रंजीत कुमार, ललन कुमार, राधिका कुमारी, सरिता गयासेन, सीमा श्रीवास्तव, शालिनी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत प्रसाद, रेणु कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!