रांंची: झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांचवें दिन खूंटी से शुरू हुई। राहुल गांधी ने मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। वहीं उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यहां शहीद भगत सिंह चौक से यात्रा गुमला जिले के कामडारा की ओर बढ़ी। यात्रा के दौरान गुमला में राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। केंंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। 

गुमला से यात्रा सिमडेगा जिला पहुंची। इस बीच जगह-जगह  राहुल का गीत-संगीत के साथ पारपंरिक तरीकें से झांकी निकालकर स्वागत भी किया गया। सिमडेगा से होते हुए ओडिशा में प्रवेश कर गई।

झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर बीरमित्रपुर में झारखंड प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष शरद पटनायक को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित कर ओडिशा में यात्रा का प्रवेश कराया। झारखंड में पाकुड़ से शुरू हुई यात्रा देवघर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला होते सिमडेगा में यात्रा ओडिशा पहुंची। इस बीच राहुल गांधी ने कई जगहों पर सभा को संबोधित किया और रोड शो के माध्यम से कांंग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों से रुबरु हुए।

By Admin

error: Content is protected !!