रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पतरातू प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पतरातू, भुरकुंडा और भदानीनगर मंडल के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां आक्रोश प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सूर्य हांसदा की मौत की सीबीआई जांच और रिम्स-2 के लिए आदिवासियों के जमीन की रक्षा की मांग उठाई गई।
इससे पूर्व विधायक रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में आक्रोश रैली वीणा टाकिज से मुख्यालय तक निकली जिसमे बीजेपी के लोग पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय पतरातु तक पहुंचे। आक्रोश प्रदर्शन की अध्यक्षता जिप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति और संचालन भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी ने किया
मौके पर रामगढ़ जिला के महामंत्री रंजन फौजी, दिनेश प्रसाद, महेंद्र महतो, योगेश कुमार दांगी, अखिलेश सिंह, संजीव कुमार बावला, किशोर कुमार महतो, वारिस खान, महेंद्र महतो ,सुखदेव प्रसाद, अमरेश सिंह ,अखिलेश प्रसाद ,राकेश कुमार सिंह, संतोष शर्मा, पंकज कुमार सिंह, डब्लू पांडे,सत्येंद्र नारायण सिंह, सुरेंद्र करमली, महेंद्र सिंह, ज्योति कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सुरेश सिंह, अजीत कुमार चौबे, विनोद प्रसाद, राहुल रंजन सोनी, मनोज साहू, प्रकाश कुमार ,परमानंद कुमार, नंदकिशोर महतो, कन्हैया कुमार, गोपाल महतो, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता महिला पुरुष उपस्थित थे ।