रांंची: भारत सरकार द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के निर्णय का भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने स्वागत किया है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने जीवन में भारत को आगे बढ़ाने में राजनीति में भ्रष्टाचार और भय मुक्त शासन व्यवस्था देने की हमेशा पहला की। आज राम मंदिर की स्थापना हो गई है, परंतु राम मंदिर हेतु रथ यात्रा निकालकर भारतवर्ष में जनमानस को उन्होंने जगाया। सरकार की परवाह नहीं की और रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान राम को स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान रहा। जिसे भारतीय कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने भारत में राष्ट्रीयता की भूख जगाई, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रयास किया।