रामगढ़: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ बरका सयाल क्षेत्र के द्वारा आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय भुरकुंडा में विश्व नर्स दिवस शुक्रवार को मनाया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत सभी नर्स बहनों को अंग वस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एच के सिंह, परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक, वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदीम अनवर, संगठन के मार्गदर्शक रामविनय त्रिपाठी ने दिन रात क्षेत्र के मरीजों की सेवा में निस्वार्थ लगी रहने वाली नर्स बहनों का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि कोविड जैसी महामारी के समय अगर इनका सहयोग नही मिलता तो देश के कई नागरिकों को अपने जान से हाथ धोना पड़ता। हम इनकी सेवा के आगे नतमस्तक है।

वहीं क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने नर्स दिवस पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अस्पताल में पदस्थापित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ललन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो ने किया। सम्मानित होने वाली नर्स सिस्टर स्नेहलता कुजूर, रेनू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिशिर डांग, अल्फा नेहा टोप्पो, रेखा कुमारी, रजनी गुलाब एक्का, रजनी कुमारी, शीतल कुमारी, मनीता कुमारी शामिल हैं।

मौके पर दिनेश मुंडा, संतोष पांडे, सुभाष ओझा, नौशाद आलम, अनिल कुमार पासवान, सिराजुद्दीन अंसारी, अजय सिंह, प्रह्लाद गोप, दशाराम मांझी राजकुमार, श्रवण कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, जे पी अग्रवाल, सरोज राणा, श्रीकांत गुप्ता, सुखचैन सिंह प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!