श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति ने की पुरस्कारों की घोषणा 

रांची: श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति ने शनिवार को गणेश पूजा समितियों के पुरस्कारों की घोषणा की। श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर भुतहा तालाब के प्रांगण में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोशल मीडिया के द्वारा प्रतियोगिता कराया गया जिसमें कि रांची के विभिन्न गणेश पूजा समितियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य कारण है की सभी पूजा समितियों को एक दूसरे से जोड़े रखना साथ ही रांची झारखंड सहित सभी लोगों को घर बैठे रांची के विभिन्न पूजा पंडालों में विराजमान भगवान श्री गणेश के दर्शन करना। इस प्रतियोगिता के दरमियान सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोगों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।

इस प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार है-
ऑल ओवर पुरस्कार – लगातार तीसरे वर्ष भारतीय युवा संघ गणपति पूजा समिति लकड़ी टाल
प्रथम पुरस्कार- श्री गणेश पूजा महोत्सव न्यू आनंद नगर हरमू
द्वितीय पुरस्कार-मंगल मूर्ति क्लब गणेश पूजा समिति कोकर
तृतीय पुरस्कार-कृष्णा नगर कॉलोनी गणेश पूजा समिति
मूर्ति पुरस्कार-रांची गणेश पूजा समिति मेन रोड
सप्रेंम भेट-श्री सिद्धिविनायक पूजा समिति लोधमा
सप्रेंम भेट-छोटा नागपुर नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति काठी टांड़ सहित विभिन्न पूजा पंडालों को पुरस्कृत किया गया।

साथ ही आए हुए तमाम अतिथि और अध्यक्षों ने अपनी-अपनी बातों को रखते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा शुभ अवसर है सभी पूजा समितियों को एक साथ खड़े होकर एक दूसरे का सहयोग करने के लिए। सभी पूजा समिति और आए हुए अतिथियों ने श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल के कार्यों को बहुत ही सराहा और उनका धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से- अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल, मुख्य संयोजक शंकर दुबे, मुख्य सलाहकार विनय सिंह, संरक्षक गोपाल पारिक, संरक्षक संजय सिंह ल्ललू,संरक्षक राजा सेन गुप्ता, संरक्षक सोनाली भट्टाचार्य, रूपा सहदेव,लक्ष्मी शर्मा,कुमुद झा,यसवर्धन सहदेव, अजीत सिंह, संदीप मुखर्जी, बिट्टू सिंह,पंकज साहू राहुल सिंह,करण सिंह,साहिल साहू,जयंत सिंह,नितेश, राहुल यादव,सुबोध साहू,विक्की केसरी,रणविजय सिंह मुंडा ,विकास साहू,रोनित कुमार,चीकू,नितीश सिंह, निखिल वर्मा ,हर्ष सिंह,स्कूल यादव,अनिकेत सिंह,कन्हैया ठाकुर,अनीश,चंद्रशेखर सिंह,प्रकाश कुमार, प्रसिद्ध ओझा, अविनाश कुमार, विवेक कुमार, सुधांशु रंजन, मनीष राय, खुशवंत कुमार, ऋषि सिंह, संतोष कुमार, आनंद कुमार, दिनेश गोस्वामी, नितेश वर्मा, चंदन, सत्यनारायण, गुड्डू साहू, अभिषेक, सचिन, अनमोल, संतोष वर्मा, रोशन, गीतांशु टिहरी, कृषताष मीढा़, वंश डबरा आदि लोगों उपस्थित रहे।

/

By Admin

error: Content is protected !!