रांची: राजधानी रांची के भुताहा तालाब में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से चैती दुर्गा पूजा और चैत्र नवरात्र को लेकर पंडाल निर्माण के कार्य का शुभारंभ बुधवार पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। अवसर पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न कराए गये।
इस दौरान महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि इस साल पहले से बड़ा और आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जाएगा। मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पूजा धूमधाम से की जाएगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, उदय साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, दीपू सिंह, महेश चन्द्रा, नमन भारतीय, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक, आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, अभिषेक रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा के अलावा कई अन्य भक्त भूमि पूजन में शामिल हुए। इस मौके पर मां भवानी की पूजा – अर्चना कर आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
।