रामगढ़: चैती छठ पूजा को लेकर रविवार को भुरकुंडा छठ मंदिर पूजा समिति की बैठक छठ मंदिर के निकट आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संजीत राम और संचालन सचिव अशोक तिवारी ने किया। बैठक में चैती छठ पूजा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें छठ घाट की साफ-सफाई, मंदिर की सजावट, मुख्य मार्ग से घाट तक लाइट-साउंड की व्यवस्था और सहयोग राशि के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही चैती छठ पूजा के अवसर पर अखंड कीर्तन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मुखिया अजय पासवान, पंचायत समिति सदस्य दीपक भुईयां, केसी दास, संजय मिश्रा, गोपाल करमाली, संजय वर्मा, अशोक तिवारी, दीपक कुमार, संजय यादव, लाली करमाली, सुशील कुमार सिंह, आजाद भूईयां, सतीश कुमार, अशोक राम चंद्रवंशी, रविंद्र करमाली, योगेंद्र सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!