रामगढ़: आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर गुरुवार को भुरकुंडा छठ मंदिर कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष संजीत राम और संचालन भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने की। बैठक में चैती छठ पूजा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मंदिर की साज-सज्जा और सहयोग राशि के संदर्भ में रायशुमारी की गई। बताया गया कि अगली बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें तैयारियों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य और प्रबुद्ध लोग भी शामिल रहेंगे।

बैठक में अशोक तिवारी, संजय मिश्रा, संजय बर्मा, सतीश सागर, दीपक भुइयां, अशोक चंद्रवंशी, विक्की करमाली, विनोद सिंह, बलराज राम, जोगेंदर करमाली, गोपाल करमाली, अवधेश पासवान, पंकज कुमार, भोला कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!