4 मार्च को घोषित बलकुदरा माइंस का चक्का जाम आंदोलन वापस
रामगढ़: लोकल सेल संचालन को लेकर शुक्रवार को भुरकुंडा परियोजना कार्यालय में विस्थापित संयुक्त रोड सेल संचालन समिति और भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार के बीच वार्ता हुई। जिसमें प्रबंधन की ओर से समिति के छह सूत्री मांगों पर साकारात्मक पहल होने की बात कही गई। साथ ही प्रबंधन की ओर से कहा गया कि पहले विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जल्द ही एक बैठक की जाएगी। जबकि लोकल सेल अप्रैल माह में चालू कर दिया जाएगा। वार्ता में सहमति के बाद समिति ने सर्वसम्मति से चार मार्च को घोषित बलकुदरा माइंस का चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया।
वार्ता में राणाप्रताप सिंह, झरी मुंडा, विजय साहू, राजेंद्र मुंडा, पुलेश्वर राम, संतोष मांझी, वीरेंद्र मांझी, खुशबू देवी, अमर यादव, योगेंद्र यादव, संजय यादव, कैलाश साहू, बबलू मुंडा, रविंद्र यादव, सन्नी बेसरा, अनिल एक्का, राजू मुंडा, राजेश मुर्मू, देवनंदन प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।