| ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने नशे से दूर रहने की अपील की |
रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर जिले भर में पुलिस नशामुक्ति को लेकर जगह-जगह जागरूकता अभियान चला रही है। इस क्रम में भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार की अगुवाई में गुरुवार को सौंदा ‘डी’ पंचायत में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। लेनिन चौक के समक्ष आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ओपी प्रभारी ने रात में पहरा देनेवाले दो निजी प्रहरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अवसर पर ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के जाल में फंसकर युवा पीढ़ी अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। नशे में ड्राइविंग कर युवा सड़क दुघर्टनाओं में जान गवां रहे हैं। नशे की बुरी लत से युवाओं करियर बिगाड़ रहा है और उनके घर-परिवार बिखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की बजाय पढ़ाई और खेल-कूद को जीवन का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान ओपी प्रभारी ने विभिन्न क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मंगलवार की रात सड़क दुघर्टना में दो स्थानीय युवकों संदीप शर्मा और राहुल गोप के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
अवसर पर उप मुखिया संजय भारती, संतोष शर्मा, संतोष रजक, बांडुल तिवारी, बनारसी राम,राम पुकार,नरेन्द राम, प्रवीण नायक, रामवृक्ष, प्रिंस,अंशु, करण ,साधु, स्नेहल, लालू, अभिषेक, गुल्लू, रूपेश, राजु, विट्टु ताहिर, आकाश, दीना सहित कई ग्रामीण उपस्थित थें।
