रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर में बुधवार को पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे वारंटियों के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया। बताया जाता है कि थाना में दर्ज कांड संख्या 273/2019 और जीआर केस संख्या 662/2020 में अभियुक्त स्थानीय अनुराग सिंह पिता स्वर्गीय परमेश्वर सिंह, सीता देवी पति स्वर्गीय परमेश्वर सिंह और नीता देवी पति विजय सिंह फरार चल रहे हैं। मामले में न्यायालय द्वारा इश्तिहार निर्गत किए जाने पर ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ मुनादी करते हुए वारंटियों के मकान और चौक चौराहे पर इश्तिहार चिपकाया गया।

वहीं एक अन्य मामले में भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जीआर केस संख्या 665-2026, पतरातू थाना कांड संख्या 23-2019 में फरार अभियुक्त सयाल निवासी शमशाद अंसारी पिता स्वर्गीय अजीज अंसारी के घर और आसपास पर ढोल नगाड़े के साथ विधिवत इश्तिहार चिपकाया।

By Admin

error: Content is protected !!