रामगढ़: बाल विकास विद्यालय लादी के प्रांगण में कल शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। सम्मेलन को लेकर समस्त हिंदू परिवार की ओर से मतकमा चौक पर तोरण द्वार का निर्माण कराया गया है। साथ ही कार्यक्रम पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राकेश लाल, छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा के मुख्य पुजारी सुकांत पंडा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे।
सम्मेलन में एकल अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक परिचर्चा, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन का क्षेत्र में भ्रमण कराया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की जा रही है।
आयोजन की तैयारियों में सन्नी कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सोनू कुमार, संजय कुमार, शुभम कुमार, महेंद्र कुमार, विक्की यादव, किशोर कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य लगे हुए हैं।
