| 16400 रुपये नकद, बाइक और मोबाइल जब्त |
रामगढ़: पतरातू पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पतरातू बस्ती के शैतान चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 6.9 ग्राम ब्राउन शुगर और 16,400 नकद बरामद किया किया। मामले का खुलासा करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शैतान चौक पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में शैतान चौक से पतरातू बस्ती जाने वाली सड़क पर हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH 24 N 7447) पर सवार एक युवक पहुंचा। जिसकी पहचान पतरातू बस्ती निवासी विशाल कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 6.9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके साथ ही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोलह हजार चार सौ रुपए ,6.9 ग्राम ब्राउन शुगर और एक एंड्राइड मोबाइल जप्त किया गया। गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में युवक के ड्रग्स पेडलर गिरोह से संबंधित होने की बातें सामने आई है। उसने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री से संबंधित अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को बताया है। इस दिशा में अनुसंधान किया जा रहा है।
अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पुअनि शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, रेणुका कुमारी दास, विक्रम तिग्गा, प्रदीप कुमार रजक के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
