पत्नी और बच्चा बाल-बाल बचे

गिद्दी (हजारीबाग): गिद्दी- नईसराय मुख्य मार्ग पर बसरिया में सोमवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान गिद्दी ‘ए’ निवासी गौरव कुमार (32 वर्ष) पिता सियाराम सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना शाम तकरीबन चार बजे की बताई जाती है। 

मिली जानकारी के अनुसार गौरव कुमार पत्नी और बच्चे के साथ होंडा शाइन बाइक (JH 24P 8334) पर रामगढ़ की ओर जा रहा था। इस क्रम में बसरिया के निकट ट्रक (JH 02J 2058) ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और गौरव कुमार ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया। जबकि पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी। वहीं गिद्दी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है।

By Admin

error: Content is protected !!