उरीमारी (हजारीबाग): बिरसा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को नये परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार से विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के साथ परिचय बैठक की। इससे पूर्व परियोजना पदाधिकारी ने समिति के पदाधिकारियों का स्वागत बुके देकर किया। बैठक के दौरान बिरसा परियोजना में हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। वहीं परियोजना पदाधिकारी ने न्यू बिरसा कोलियरी को शांतिपूर्ण चलाने में विस्थापितों से सहयोग करने की अपील की। जिसपर विस्थापित समिति ने हर संभव सहयोग करने का अश्वासन दिया।
बैठक में परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, प्रबंधक कार्मिक विकास रंजन, सहायक प्रबंधक सौम्या, विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा के संरक्षक सोनाराम मांझी, अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव जीतन मुण्डा, कोषाध्यक्ष संजय करमाली, मोहन सोरेन, विश्वनाथ मांझी, संतोष सिंह, गणेश गंझु, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, महावीर मुर्मू, गिरधारी प्रजापति, रैना मांझी, झानाराम सोरेन,पोटंगा उप मुखिया रविन्द्र सोरेन मनुलाल सोरेन, संतोष प्रजापति ,मानाराम टुडू, अजय करमाली, सुखराम बेसरा, बिजय सोरेन, दिनेश टुडू, बिजय टुडू शामिल रहे।