रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के पतरातू आवासीय कार्यालय में बुधवार को भाजपा पतरातू मंडल के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो और संचालन महामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि आज देशवासी अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए जयंती सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उनके विचार और आदर्श सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।
मौके पर प्रदीप महतो, वारिस खान, राहुल रंजन, गणेश कुमार ठाकुर, पंकज गुप्ता, अशोक पाठक, सरिता ठाकुर, विजय सिंह नंदकिशोर महतो, विकास गुप्ता, बमबम रजक, सुनील महतो, मनीष कुमार महतो, अजय राम, विनोद महतो, राजेश पटेल, प्रकाश, दिनेश, संजय सहित अन्य उपस्थित थे।