रांंची: भाजपा और आजसू ने शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय का अलग-अलग घेराव कर प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों के नेताओं नेअबुआ आवास योजना के आबंटन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। वहीं घेराव के कारण दिनभर प्रखंड मुख्यालय पर हो हंगामा होता रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पुर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय का घेराव व विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रामकुमार पाहन ने कहा कि अबुआ आवास की सूची में काफी गड़बड़ी है। सूची में ग्रामसभा और पंचायत प्रतिनिधियों का भी अनुमोदन नहीं लिया गया है। स्वीकृत सूची में अयोग्य लाभुकों को रखा गया है। संपन्न लोगों को लाभुक बनाया गया है। मौके पर जमीन संबंधी ऑनलाइन त्रुटियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को भी रखा गया। जिसपर सीओ राजू कमल ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, कामेश्वर महतो, मनोज चौधरी, राजेन्द्र महतो, सिकंदर अंसारी, वनमाली महतो, अजय भोक्ता, धनीराम महतो, जगेश्वर महतो, पुशनाथ मुंडा, दुर्गा महतो, बिगेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

BJP and AJSU demonstrated at Angada block headquarters

वहीं आजसू के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव और जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुंडा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि अबुआ आवास आबंटन सूची ग्राम सभा के निर्णय के विरुद्ध तैयार किया गया है, सूची में अयोग्य लोगों का भी चयन किया गया है। जबकि कई जरूरतमंद आवासहीन लोगों के नाम सूची से गायब है कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रखंडकर्मियो के द्वारा ग्राम पंचायत में जाकर आवास का भौतिक सत्यापन नहीं किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, किशुन महतो, पारसनाथ महतो, प्रेम साहू, रासल तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!