रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नमेंद्र चंचल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए पुतला दहन किया गया। 

अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक सोनकर ने कहा कि राहुल गांधी अपने संतुलन खो बैठे है। इसलिए अनाप शनाप बाते करने लगे है। वहीं इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर राहुल गांधी ने ओछेपन का परिचय दिया है। इसे देश की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।

मौके पर योगेश दांगी, दीपक सोनकर, सत्यजीत सिंह, विजय जायसवाल, वासुद तिवारी, मणि शंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुनील वर्णवाल, धीरज साहू, सैयद किरमानी, घनश्याम, दीपक कुमार, महेंद्र प्रजापति, विनोद राम,जयनंदन साहू, राजीव रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!