भाजपा बड़कागांव विधानसभा स्तरीय वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बड़कागांव: भाजपा नेताओं की नहीं बल्कि राष्ट्रवादी और अनुसाशित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता भारी बहुमत के साथ केंद्र पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। यह बातें हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने बड़कागांव प्रखंड के जोभिया घाटी में बुधवार को आयोजित बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो और संचालन केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने किया।

BJP Barkagaon Assembly level Vanbhoj cum worker meeting organized
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता

सांसद जयंत सिन्हा ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है। पिछले 10 वर्ष में अंतिम व्यक्ति को 10 योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। जिन्हें लाभ नहीं मिला है कार्यकर्ता खोज कर लाभ पहुंचाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्रीमोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। 

झारखंड में भ्रष्टाचार का है बोलबाला: लोकनाथ महतो

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रही है। झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनाना तय है। वर्तमान राज्य सरकार में लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि प्रखंड मुख्यालय में छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र के लिए पैसा देना पड़ रहा है। झारखंड में गुंडागर्दी बढ़ गई है। भाजपा ही राज्य को विकास कर सकती है। 

22 जनवरी को दीपोत्सव मनाना है : राकेश प्रसाद

अवसर पर झारखंड के पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि पूरा देश राम मय हो गया है। विरोधी दल इस ऐतिहासिक राम मंदिर उद्घाटन का आमंत्रण अस्वीकार कर एक अपना इतिहास बना रहा है। पूरे देश में 22 जनवरी को दीप जलाकर दीपोत्सव मनाना है।

कार्यक्रम के दौरान पुष्पा तिर्की के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद जयंत सिन्हा ने नये सदस्यों को फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पतरातू मंडल के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

मौके पर रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, हजारीबाग जिला महामंत्री सुनील साहू, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, नारायण चंद्र भौमिक, किसान मोर्चा रामगढ़ प्रभारी राजू साव, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, रामपति राम, योगेश दांगी, जुगनू सिंह, मनीष पांडे, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, बद्री नारायण सिंह, जयप्रकाश पांडे, रफीक अंसारी, पुष्पा तिर्की, दिनेश करमाली, सुमन गिरी, इन्द्र भुषण, नरसिंह प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, ज्ञानेश्वर शर्मा, लालमणि महतो, मोहन साव, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मंत्री बिनोद महतो, मोहन महतो, सच्चिदानंद पांडेय, भगीरथ ठाकुर, जागेश्वर तुरी, मनोज प्रभाकर, सुरेश महतो, विनय कुमार, बिनोद तुरी, नंदकिशोर मेहता, उदय मेहता, सेवंती कुमारी, उषा देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!